STATE

माह-ए-रमजान का आगाज कल से, दिखा चांद, गुरुवार को पहला रोजा

बिहार: माह-ए-रमजान का पहला रोजा कल गुरुवार को रखा जाएगा। चांद दिखने के साथ तवारीह शुरू होगी। आज बुधवार की शाम पटना समेत देशभर में पाक महीना रमजान का चांद देखा गया। इसके साथ ही इशा की नमाज के बाद तवारीह की नमाज शुरू हो गई।

पहला रोजा गुरुवार, 19 फरवरी से रखा जाएगा। रमजान के पूरे तीस दिन मुसलमान सुबह सेहरी और शाम को इफ्तारी के साथ रोजा रखेंगे। इस दौरान वे मन, वचन और कर्म से पाकिजगी बनाए रखते हुए अल्लाह की इबादत करेंगे और पांच वक्त की नमाज अदा करेंगे।

बिहार में इस वर्ष सेहरी का समय सुबह 4 बजकर 53 मिनट और इफ्तार का समय शाम 5 बजकर 44 मिनट निर्धारित किया गया है। हालांकि शहर के अनुसार इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है। शिया और सुन्नी परंपरा के अनुयायी अपने धर्मगुरु के अनुसार रोजा रखेंगे।

बता दें कि रोजा रखने वाले लोग इफ्तारी सामूहिक रूप से करते हैं। एक साथ बैठकर इफ्तारी करते हैं। जिससे गरीब और अमीर, धर्म और भेद का अंतर मिट जाता है। सभी एक साथ शाम में बैठकर पाक माह का आनंद लेते हैं। तरह-तरह का व्यंजन खाते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.