पटना : NEET की तैयारी कर रहीछात्रा की संदिग्ध रेप-मौत ने पूरे बिहार को सन्न कर दिया है। अब इस सनसनीखेज वारदात की तह तक पहुंचने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मोर्चा संभाल लिया है। जांच एजेंसी की टीम ने SIT, स्थानीय थाने की SI और पीड़ित परिवार से गहन पूछताछ कर कई अहम कड़ियां जोड़नी शुरू कर दी हैं।

इस पूरे केस में एक पान की दुकान से मिला मोबाइल फोन अब सबसे बड़ा सुराग बनकर उभरा है। दुकानदार के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स मोबाइल देकर गया और कहा “कोई लेने आएगा।” महज़ दस मिनट बाद एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार पांच लोग पहुंचे और मोबाइल लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने बयान दिया कि वह उस व्यक्ति का नाम नहीं जानता, मगर पहचान सकता है। CBI अब इस बयान को केस की कड़ी से कड़ी जोड़ने में इस्तेमाल कर रही है।

छात्रा के मामा को पटना मुख्यालय तलब कर करीब दो घंटे पूछताछ की गई। उनसे 5 फरवरी को जहानाबाद से पटना लौटने और तबीयत बिगड़ने के हालात पर सवाल दागे गए। छात्रा के भाई के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाली जा रही है। जरूरत पड़ने पर उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।





Leave a Reply