पटना : राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थानांतर्गत होटल पाटलीपुत्रा के सामने 17 फरवरी 2026 की रात अपराधियों ने जमकर उत्पाद मचाया। बेखौफ अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से 07 खोखे और 01 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।

विशेष टीम ने आरोपी पुटूस उर्फ हर्ष को दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने त्वरित अनुसंधान करते हुए घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त पुटूस उर्फ हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल भी बरामद कर ली है।

15 नामजद, अन्य सहयोगियों की तलाश तेज
पूछताछ के दौरान पुलिस को इस वारदात में अन्य अपराधियों की संलिप्तता के अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में कुल 15 लोगों को नामजद किया है। नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) की निगरानी में पुलिस की छापेमारी टीम अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।





Leave a Reply