BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के सेंट जेवियर इंटर स्कूल में चल रहे शतरंज प्रतियोगिता 2026 का हुआ समापन

मुजफ्फरपुर:  मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहे दो दिवसीय सेंट जेवियर्स अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया। जहां समारोह के मुख्य अतिथि अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार , सेंट जेवियर स्कूल के प्रबंध निदेशक अमिताभ चंद्र जायसवाल एवं एवं निदेशक सह निदेशक, आमोद दत्त और प्राचार्य आशा किरण, अलका झा, व प्राचार्य दीपक जायसवाल, एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष  विनय कुमार , सचिव हिमांशु कुमार, एवं अन्य अतिथियों द्वारा विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

परिणाम कुछ इस प्रकार रहे :

  1. अंडर 7 बालिका मे प्रेरणा चौधरी प्रथम, द्वितीय अदृति, तीसरा स्थान मरियम अखतर अंडर 7 बालक मे प्रथम दिव्यांशु राज, दूसरे अयांश सवर्ण तीसरा सिवाश तिवारी
  2. अंडर 9 बालिका मे प्रथम दिशा कुमारी, दूसरे वरदानया तीसरे इशिका, अंडर 9 बालक प्रथम आयुष्मान, दूसरे एकांश श्रीवास्तव, तीसरा मानवीक मुकेश
  3. अंडर 11 बालिका प्रथम अदिति रानी, दूसरे इशानी सवर्ण, तीसरा अदिति कुमारी, अंडर 11 बालक सिद्धार्थ संडिल्य, दूसरे युवान रमन, तीसरा हार्दिक प्रकाश
  4. अंडर 13 बालिका प्रथम विरिटी वैभव, दूसरे अगरिमा राज, तीसरा दिव्यांशी करण, अंडर 13 बालक मे प्रथम यश रमन, दूसरा अर्श श्रीवास्तव, तीसरा उज्वल कुमार
  5. अंडर 15 बालिका प्रथम नव्या गोयनका, दूसरा आलिआ,तीसरा आरोही शर्मा

6.अंडर15 बालक प्रथम,विवान ठाकुर, दूसरे अंशुमान कुमार, तीसरा अनमोल दास

7 .अंडर 17 बालक प्रथम सौर्य राघव, दूसरा अपराज हैदर, तीसरा कुमार सानू

8 .अंडर 17 बालिका प्रथम चेतना गोयनका, दूसरा पौली, तीसरा जानवी हुऐ।

ओवरआल स्कूल विनर संत सविर जूनियर/ सीनियर स्कूल & ओवर all रनर संत xavier kindergaten हुआ। यह जानकारी आयोजन सचिव आभाष कुमार ने दी। मुख्य निर्णायक अभिजीत कुमार, सह निर्णायक मनीष कुमार, विजय कुमार आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.