मुजफ्फरपुर: “मुजफ्फरपुर नगर निगम की पहल ‘निगम सरकार आपके द्वार’ के तहत आज अंचल संख्या-2 के कंपनीबाग में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महापौर निर्मला साहू, नगर आयुक्त ऋतुराज और उपमहापौर डॉ. मोनालिसा समेत निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।


इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन्हें महापौर ने गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। मीडिया से रूबरू होते हुए महापौर निर्मला साहू ने बताया कि शहर में हो रहे निरंतर विकास कार्यों के कारण अब जनता की शिकायतों में कमी आई है, फिर भी जलजमाव और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़ी जो भी तकनीकी दिक्कतें हैं, उन्हें प्राथमिकता पर दूर किया जा रहा है।



वहीं, नगर आयुक्त और उपमहापौर की मौजूदगी में महापौर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था या लेबर कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों की जांच कर दोषी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। अंचल-2 की सफलता के बाद अब जल्द ही अंचल-3 में भी इसी तरह का शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया जाएगा।






Leave a Reply