मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात (बंगरा) स्थित संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 13 और 14 फरवरी को ग्यारहवीं वार्षिक दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को ध्वजारोहण, मार्चपास्ट एवं मशाल प्रज्वलन के साथ हुआ।


इस दौरान अतिथि के रूप में तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर गिरिवर दगाहा सिंह (आईएएस) तथा एसडीएम (वेस्ट) डॉ. आकांक्षा आनंद (आईएएस) उपस्थित रहीं। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आरडीडीई राजदेव राम एवं कवि-लेखक संजय पंकज मौजूद रहे। अतिथियों का विद्यालय की छात्राओं द्वारा चंदन-तिलक और आरती के साथ भव्य स्वागत किया गया तथा निदेशक प्रमोद कुमार, सचिव गीता राय, प्राचार्य भोला प्रसाद मिश्रा सहित शिक्षकों ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति चिह्न देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने अनुशासन, संस्कार और शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताया। प्रतियोगिता में जूनियर दौड़ में ब्लू हाउस के प्रियांशु प्रथम, ग्रीन हाउस के आयुष कुमार द्वितीय और अरनव राज तृतीय रहे, जबकि वॉलीबॉल में रेड हाउस विजेता एवं एको हाउस उपविजेता रहा।


कबड्डी में रेड हाउस की लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और एको हाउस द्वितीय रहा। अभिभावकों एवं शिक्षकों की तालियों के बीच संपन्न इस आयोजन ने विद्यार्थियों में खेल भावना और अनुशासन का संदेश दिया।





Leave a Reply