BIHARMUZAFFARPURSTATE

पूर्व IPS अमिताभ दास पर पटना पुलिस का शिकंजा: NEET छात्रा मौ’त मामले में भ्रा’मकता फैलाने का आ’रोप, हिरासत में लिए गए

बिहार : जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई पटना के चित्रगुप्त नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 44/26 के तहत की जा रही है। यह मामला शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदेहास्पद मौत से जुड़ा है। आरोप है कि पूर्व IPS अमिताभ दास ने इस संवेदनशील मामले में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए न केवल अपशब्दों का प्रयोग किया, बल्कि समाज में भ्रामकता फैलाने वाली पोस्ट भी साझा की।

पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में घंटों चली छापेमारी

पटना पुलिस और छापेमारी टीम ने उनके पाटलिपुत्र स्थित फ्लैट पर घंटों छानबीन की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई डिजिटल सबूतों और दस्तावेजों को खंगाला है। कार्रवाई के दौरान अपार्टमेंट परिसर में भारी गहमागहमी बनी रही। छापेमारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस टीम अमिताभ दास को हिरासत में लेकर थाने के लिए रवाना हो गई।

सरकार पर लगाया फंसाने का आरोप

पुलिस हिरासत में लिए जाने के दौरान पूर्व IPS अमिताभ दास के तेवर काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने मीडिया के सामने चिल्लाते हुए सरकार पर उन्हें जानबूझकर फंसाने का आरोप लगाया। दास ने आशंका जताई कि छापेमारी टीम ने उनके घर में अवैध सामान ‘प्लांट’ (रखने) करने की कोशिश की है ताकि उन्हें गंभीर मामलों में फंसाया जा सके।

क्या है शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामला?

बता दें कि कुछ समय पहले पटना के चित्रगुप्त नगर थाना अंतर्गत शंभू गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले ने बिहार में काफी तूल पकड़ा था। पुलिस का कहना है कि पूर्व IPS इस मामले में लगातार भ्रामक खबरें फैला रहे थे, जिससे जांच प्रभावित हो रही थी और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का डर था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.