BIHARMUZAFFARPURSTATE

साइकिल चोरी के शक में मासूम की बेल्ट से पि’टाई, दर्द से छटपटा रहे बच्चे का दूसरा शख्स बनाता रहा वीडियो

मोतिहारी: मोतिहारी में साइकिल चोरी के आरोप में एक मासूम बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना फेनहारा थाना क्षेत्र के फेनहारा पश्चिम गांव की है जहां साइकिल चोरी के आरोप में नाबालिग बच्चे की बेरहमी पूर्वक पिटाई की गई। बच्चा चिखता रहा चिल्लाता रहा लेकिन युवक के कान तक जूं नहीं रेंगा और वही दूसरा युवक मोबाइलस से वीडियो बनाने में लगा था। उसने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

सोशल मीडिया पर अपलोड करते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो पर जब पुलिस की नजर गई तब त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, फेनहारा पश्चिम निवासी धनंजय साह के बेटे के एक दोस्त की साइकिल 10 जनवरी को चोरी हो गई थी।

धनंजय के बेटे ने अपने दोस्त को बताया कि गोबिंद बारह गांव निवासी अजीमुल्ला के बेटे ने साइकिल चुराई है। इसी संदेह के आधार पर 3 फरवरी को कथित आरोपी ने किशोर को पकड़कर धनंजय साह के मिल परिसर में ले गया। मिल परिसर में बिना किसी पुष्टि या जांच के किशोर की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की गई। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित किशोर रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी उसे बेल्ट से मारता रहा।

इस दौरान धनंजय का बेटा पिटाई रोकने के बजाय घटना का वीडियो बनाता रहा। घायल किशोर किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पहले उसका इलाज कराया, फिर 11 फरवरी को फेनहारा थाना में लिखित आवेदन देकर दोनों किशोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों के बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.