BIHARKHAGARIASTATE

खगड़िया में GNM ने की आ’त्महत्या: सुसाइड नोट में शिक्षक पति पर प्र’ताड़ना का आ’रोप

खगड़िया: पति की करतूत से तंग आकर खगड़िया सदर अस्पताल की एक जीएनएम ने गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर से 37 साल की भवानी का शव सीलिंग फैन से झूलता मिला है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मायकेवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी पति को गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में हुई है। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को GNM के सरकारी क्वाटर के बेड रूम से मां के नाम लिखे एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें भवानी अपने शिक्षक पति पर मारपीट करने, मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने, उसके चरित्र को सरेआम बदनाम करने और पैसे का डीमांड करने का आरोप लगाया है।

सुसाइड नोट में मृतका ने यह लिखा है कि वह अपने पति दिव्य प्रकाश के खिलाफ 10 फरवरी को बेगूसराय के महिला थाने में लिखित आवेदन दिया था। लेकिन महिला थाने की पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस मैनेज थी इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब पति ने कहा था कि देख लिये ना तुम कही भी जाओगी कोई कार्रवाई नहीं होगा।

सुसाइड नोट में इस बात का भी जिक्र है कि पति अक्सर छुट्टी के दिन मुजफ्फरपुर से खगड़िया आता था और मेरे साथ काम करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से मेरे बारे में गलत बातें कहता था। मेरे चरित्र पर सवाल उठाता था। यही नहीं सड़क पर चलते लोगों को मेरा फोटो दिखाकर कहता था कि यह मेरी पत्नी है जो चरित्रहीन है।  वह मायके से पैसा लाने को कहता था। पैसा नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी देता था और मारपीट किया करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठा लिया।

बता दें कि मृतका भवानी की शादी 2024 में मुजफ्फरपुर के रहने वाले दिव्य प्रकाश से हुई थी। दिव्य प्रकाश मुजफ्फरपुर में एक सरकारी हाईस्कूल का टीचर है। वही भवानी खगड़िया सदर अस्पताल में पिछले 10 साल से जीएनएम के पद पर कार्यरत थी। पति के रवैय्ये से तंग आकर उसने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के संबंध में चित्रगुप्त नगर थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, FSL की टीम को बुलाया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतिका के परिजनों का कहना है कि भवानी अपने पति के प्रताड़ना के कारण सुसाइड करने को मजबूर हुई। आरोपी पति की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.