मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के आदर्श ग्राम, बैरिया स्थित संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में छः दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का आज उत्साहपूर्ण समापन हो गया। जहां ओवरऑल चैंपियन रहा अशोका हाउस।


छह दिनों तक चलने वाले इस इस आयोजन में विद्यार्थियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, रिले रेस, लंबी कूद, ऊँची कूद, कबड्डी और खो-खो जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय की चार हाउस परंपरा-महावीर (रेड), सिद्धार्थ (ब्लू), अशोका (ग्रीन) और चंद्रगुप्त (येलो)-के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।



जिसमें समग्र अंकों के आधार पर अशोका हाउस ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं सिद्धार्थ हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। इस समापन समारोह में प्रबंधक निदेशक अमिताभ चंद्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही संयुक्त निदेशक अमोद कुमार दत्ता, प्राचार्या अलका झा, प्रशासक राकेश त्रिवेदी एवं उप-प्राचार्य (गोशाला शाखा) दीपक चंद्र सिन्हा की भी उपस्थिति विशेष रही।


इस दौरान अतिथियों द्वारा सम्मान स्वरूप गुब्बारों को आकाश में प्रेषित किया गया, जो आकर्षण का केंद्र बना। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर प्राचार्या अलका झा एवं प्रशासक राकेश त्रिवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, जो कि बच्चों में अनुशासन, सहयोग तथा नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।





Leave a Reply