BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: दो सिलेंडरों में ध’माका से लगी भी’षण आ’ग, एक व्यक्ति झु’लसा, इलाके में अफरा-तफरी

मुजफ्फरपुर: खाना बनाने के दौरान एक के बाद एक दो गैस सिलेंडरों में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और देखते ही देखते आग की लपटों ने घर को अपने आगोश में ले लिया। चंद मिनटों में ही लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

इसी बीच हालात और बिगड़ गए। एक के बाद एक दो सिलेंडरों में तेज धमाका हुआ, जिससे पूरा मकान हिल उठा। धमाके के साथ ही आग और भड़क गई तथा रसोई से निकलकर पूरे घर में फैल गई। देखते ही देखते घर का सारा सामान फर्नीचर, कपड़े, जरूरी कागजात और घरेलू सामान लपटों की भेंट चढ़ गया। पड़ोसियों में दहशत फैल गई और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

मामले की इत्तिला मिलते ही साहेबगंज और पारू थाने में तैनात अग्निशमन विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घर का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका था और लाखों रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिलते ही टीम रवाना कर दी गई थी। मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया गया और तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के घरों को बड़ी तबाही से बचा लिया गया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। लोग सहमे हुए हैं और सिलेंडर सुरक्षा को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय एहतियात बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल दमकल विभाग को सूचना दें। फिलहाल घायल मुकेश पंडित का इलाज जारी है और परिवार गहरे सदमे में है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.