BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर, कई जगहों पर शिव-पार्वती की निकलेगी झांकी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर है। शहर में दो-तीन जगहों से धूमधाम से बाबा की बरात की झांकियां निकाली जाती हैं। बाबा गरीबनाथ मंदिर की शोभा यात्रा के साथ निकलने वाली झांकियों का निर्माण श्रीराम भजन सेवा आश्रम में युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

भगवान शिव और माता पार्वती जिस भव्य रथ पर विराजमान रहेंगे, इस बार रथ का निर्माण लोहे से कराया जा रहा है। शिव बारात झांकी शोभा यात्रा के निदेशक प्रोफेसर गोपी किशन ने बताया कि इस बार भी धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

इसमें देवी-देवता और भगवान भोलेनाथ के बाराती सवार होंगे। वहां भी पांच दर्ज से अधिक देवी, देवता, दानव, भूत-पिसाच, नाग आदि तैयार हो रहे हैं। कोलकाता से आए कलाकारों की देखरेख में झांकियां तैयार की जा रही हैं।

इधर गन्नीपुर पंजाबी कालोनी स्थित मां वैष्णो देवी, बाबा भैरवनाथ मंदिर प्रांगण में देवी, देवता, नाग, तक्षक, नंदी आदि तैयार किए जा रहे हैं। कई दिनों से कलाकार इसमें लगे हुए हैं। मंदिर के पुजारी द्वारा बताया गया कि शिव विवाह की पूर्व संध्या पर 14 फरवरी की सुबह 10 बजे से अष्टयाम, अखंड रामायण पाठ, प्रत्येक प्रहर महारुद्राभिषेक, हवन एवं संध्या में पांच बजे मटकोर पूजन का आयोजन किया जाएगा।

15 की शाम पांच बजे से शिव विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया है। आप सभी भक्तजनों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में स-समय शामिल होकर पुण्य के भागी बनें। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे हर साल की भांति निर्धारित मार्ग से शिव-पार्वती की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कलमबाग चौक से अघोरिया बाजार चौक, मुक्तिनाथ मंदिर होते हुए रामदयालु, मिश्रा टोला, होमलेस चौक से पानी टंकी, वहां से हनुमान मंदिर होते छाता चौक, टेक्निकल चौक, चन्द्रलोक चौक होते हुए मां वैष्णो देवी मंदिर में वापस हो जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.