BIHARMUZAFFARPURSTATE

संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे एनुअल स्पोर्ट-2026 का चौथा दिन सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के आदर्श ग्राम, बैरिया स्थित संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, में एनुअल स्पोर्ट-2026 का चौथा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जहां दिन की शुरुआत उन विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए हुई, जिन्होंने बीते दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया था। उन प्रतिभाशाली छात्रों को प्राचार्या अल्का झा एवं प्रशासक राकेश त्रिवेदी द्वारा सर्टिफिकेट तथा गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज़ मेडल प्रदान किए गए। बच्चों को सर्टिफिकेट तथा मेडल देने के उपरांत की प्रतियोगिता की शुरुआत ‘कबड्डी’ से की गई।

 

मंगलवार को आयोजित की गई प्रतियोगिताएँ 

  1. नर्सरी से UKG बॉल बैलेंसिंग और पेपर कप
  2. कक्षा 1 से 2 केलेस्ट द ऑब्जेक्ट
  3. कक्षा 3 रिंग रेस
  4. कक्षा 5 सेक रेस
  5. कब्बडी (बालिका) हिट और फ़ाइनल
  6. कब्बडी (बालक) हिट
  7. वॉली बॉल (बालक) फाइनल
  8. दिनभर चली प्रतियोगिताओं के अंत में चारों हाउस का स्कोर इस प्रकार रहाः
  9. अशोक हाउस 1630
  10. महावीर हाउस 1600
  11. सिद्धार्थ हाउस 1510
  12. चंद्रगुप्त हाउस 1140

इस सफल आयोजन में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने अनुशासन, सुरक्षा एवं आयोजन की निरंतरता को बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिया। वहीं  विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकों के समर्पण, सहयोग और निरंतर प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.