BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

बिहार में चार लड़कियों ने की थी आ’त्महत्या, पांचवी लड़की ने बताया क्यों उठाया खौ’फनाक कदम

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में 4 नाबालिग लड़कियों ने एक साथ आत्महत्या कर ली थी. हसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 लड़कियों ने एक साथ खौफनाक कदम उठाया था. इस मामले में एकमात्र जीवित बची लड़की ने मामले को लेकर बयान दिया है.

क्यों उठाया था खौफनाक कदम?

पुलिस के पूछताछ उसने बताया है कि अभिभावक, लड़कों से उनके मेलजोल से नाराज रहते थे. जिससे नाराज होकर सभी ने जान देने की कोशिश की. दरअसल, 29 जनवरी को बेहद गंभीर मामला सामने आया था, जहां 5 लड़कियां ने खौफनाक कदम उठाया था, जिसमें से 4 की मौत हो गई थी. सभी महादलित पृष्ठभूमि से थी और उनकी उम्र 10 से 15 साल के बीच थी. परिजनों ने मामले को दबा दिया था.

‘परिवार के लोग मिलने से डांटे थे’

इस संबंध में औरंगाबाद एसपी अंबरीष राहुल ने बताया कि पूछताछ के क्रम में जीवित लड़की ने बताया है कि परिवार के सदस्य लड़कों के एक ग्रूप के साथ मिलने से डांटे थे. इसी कारण सभी ने एक साथ मिलकर आत्महत्या करने का फैसला किया था.

तड़प-तड़प कर दे दी थी जान

घटना में चार लड़कियां गेंहू के खेत में तड़प-तड़प कर जान दे दी थी. वहीं पांचवी लड़की भागकर अपने घर पहुंच गई थी. जिसे माता-पिता ईलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज लेकर चले गए थे. जहां ईलाज के बाद वह जिंदा बचा ली गई. वही जिंदा बची नाबालिग ने बयान दिया है.

एक साथ कर दिया था अंतिम संस्कार

इस आत्महत्या मामले की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई थी. मृत चारों बच्चियों को चुपके से अंतिम संस्कार कर दिया गया था. बाद में जब पुलिस को यह जानकारी हुई तो वह गांव पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.

5 साल में 3 मामले

औरंगाबाद में पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है. 2022 में कासमा थाना क्षेत्र में 6 लड़कियों ने खौफनाक कदम उठाया था जिसमें 5 लड़कियों की मौत हो गई थी. 2023 में 4 लड़कियों ने एक साथ आत्महत्या की कोशिश की थी जिसमें 1 की जान चली गई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.