BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

बिहार में 10-25 फरवरी तक मेगा भर्ती: इतने पदों पर ऑन-स्पॉट होगी बहाली, जानें पूरी डिटेल

नवादा: बिहार के नवादा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने आया है. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर, नवादा द्वारा रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र में सीधी बहाली की जाएगी, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों में चयन प्रक्रिया आयोजित होगी.

कब से होगी बहाली

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर, नवादा द्वारा जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा. रोजगार कैंप नवादा जिले के सभी प्रखंडों के कौशल विकास केंद्र परिसरों तथा अंत में संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय नवादा में आयोजित होगा.

अभ्यर्थियों की आयु सीमा

रोजगार कैंप के माध्यम से एसआईएस इंडिया, चेन्नई द्वारा सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी एवं कैश कस्टोडियन के कुल 150 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा. इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है. यह रोजगार कैंप केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है.

क्या होगी सैलरी?

सुरक्षा गार्ड के लिए वेतन 15 हजार से 28,500 रुपये, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 18 हजार से 30 हजार रुपये, सुरक्षा अधिकारी के लिए 28,500 रुपये और कैश कस्टोडियन के लिए 15 हजार से 28,500 रुपये निर्धारित किया गया है.

प्रशिक्षण व शुल्क

चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए 350 रुपये पंजीयन शुल्क तथा 10,500 रुपये प्रशिक्षण शुल्क निर्धारित है, जिसमें वर्दी, पीटी ड्रेस, आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण शुल्क शामिल है. प्रशिक्षण अवधि में वेतन देय नहीं होगा. कार्यस्थल भारत के किसी भी राज्य में हो सकता है.

रोजगार कैंप की तिथि और स्थान

10 फरवरी को कौशल विकास केंद्र, अकबरपुर, 11 फरवरी को कौशल विकास केंद्र, गोविंदपुर, 12 फरवरी को कौशल विकास केंद्र, हिसुआ, 13 फरवरी को कौशल विकास केंद्र, काशीचक, 14 फरवरी को कौशल विकास केंद्र, कौआकोल, 16 फरवरी को कौशल विकास केंद्र, मेसकौर, 17 फरवरी को कौशल विकास केंद्र, नरहट, 18 फरवरी को कौशल विकास केंद्र, नारदीगंज, 19 फरवरी को कौशल विकास केंद्र, पकरीबरावां, 20 फरवरी को कौशल विकास केंद्र, रजौली में आयोजन होगा.

21 फरवरी को कौशल विकास केंद्र, रोह, 23 फरवरी को कौशल विकास केंद्र, सिरदला, 24 फरवरी को कौशल विकास केंद्र, वारिसलीगंज, 25 फरवरी को संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नवादा में आयोजन होगा.

कैसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि को कैंप स्थल पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. रोजगार कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा. NCS पोर्टल पर निबंधित अभ्यर्थी ही कैंप में भाग ले सकेंगे. जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे जिला नियोजनालय में निबंधन कराकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.