BIHARPATNASTATE

वैशाली परिवहन कार्यालय में छापेमारी: DM को देखते ही भागे अधिकारी, एक दलाल गि’रफ्तार

वैशाली: जिला परिवहन कार्यालय हाजीपुर में जैसे ही जिलाधिकारी वर्षा सिंह पहुंची, अधिकारी मौके से फरार हो गए. कर्मचारी भी अपनी जान बचाते हुए भागे, हालांकि इस दौरान एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है, जो ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य सर्टिफिकेट को लेकर ग्राहकों से डील करने का काम करते हैं.

एक दलाल पकड़ा गया

वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि डीटीओ ऑफिस में अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश होता है. इन लोगों के द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की डील की जाती है. इसी सूचना के आधार पर परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया गया है. इस दौरान एक दलाल को पकड़ा गया है.

अधिकारियों के ऊपर होगी कार्रवाई
छापेमारी के दौरान कुछ अधिकारी भागते नजर आए. इसपर डीएम ने कहा कि जिस समय निरीक्षण किया गया, उस वक्त पदाधिकारी के रूप में केवल डीटीओ उपस्थित थे. इसके अलावे एडीटीओ या एमवीआई पदाधिकारी नहीं थे. जो अनुपस्थित थे, उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी.
लंबित कार्यों की जांच होगी

डीएम ने बताया कि कार्यालय में क्या काम होता है, किन्हें क्या जिम्मेदारी दी गयी है. इन सभी की जांच होगी. जिनके काम लंबित है, उनसे सप्ष्टीकरण मांगा जाएगा कि क्यों काम लंबित है. इसकी पूरी जांच की जाएगी. अगर इसमें अधिकारी दोषी पाए जाएंगे तो उनपर भी कार्रवाई की जाएगी.

दलालों का अड्डा बना डीटीओ ऑफिस

लंबे समय से डीएम को शिकायत मिल रही थी कि जिला परिवहन कार्यालय दलालों का अड्डा बन गया है. लोगों से ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. जिसके बाद सोमवार को डीएम दल बल के साथ जिला परिवहन कार्यालय पहुंचीं. इस दौरान कई अनियमित्ता देखने को मिली.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.