BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

बिहार के कई सिविल कोर्ट को ब’म से उ’ड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा ह’ड़कंप

पटना: बिहार में पटना सिविल कोर्ट और भागलपुर सिविल कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से RDX से उड़ाने की गंभीर धमकी मिली है. दोनों कोर्ट परिसरों को तत्काल खाली कराने का आदेश जारी किया गया. यह धमकी एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार दी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हाई अलर्ट जारी है.

कोर्ट पहुंचा बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड

पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचकर गहन तलाशी अभियान चला रही हैं. हालांकि अब तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है. प्रशासन ने दोनों कोर्ट परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच में धमकी के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि ऐसी घटनाएं पहले भी होक्स बम थ्रेट के रूप में सामने आई है.

एक हफ्ते में दूसरी बार धमकी

एक हफ्ते पहले भी बिहार में कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिली थी. इसमें मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट, भागलपुर सिविल कोर्ट, सिवान सिविल कोर्ट, बेगूसराय सिविल कोर्ट आदि शामिल थे. इस सूचना के बाद सभी जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई थी. साथ ही कोर्ट परिसरों को आनन-फानन में खाली करवाया गया था और सर्च ऑपरेशन बी चलाया गया था.

ब्लास्ट इस तरह होंगे
ब्लास्ट को लेकर ई-मेल में लिखा गया है कि “C-4 RDX से बने 3 RDX IED पहले ही बिल्डिंग की जरूरी जगहों पर रख दिए गए हैं. 1 या 2 सदस्य लंच के समय कोर्ट के पास आएंगे और जब रिमोट कंट्रोल ट्रिगर ले जाने वाले Q ब्रांच -ISI सदस्य बिल्डिंग से 100 फीट के दायरे में आएंगे, तो IED अपने आप फट जाएंगे.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.