बेतिया : बिहार के बेतिया में प्रेमी युगल से दरिंदगी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रेमिका ने मौत को गले लगा लिया। जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग के आरोप में ग्रामीणों ने एक किशोर और किशोरी को पकड़कर बर्बरतापूर्ण सजा दी। भीड़ ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पिटाई और अपमानजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से आहत किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। वहीं, बेटी की मौत की खबर सुनकर उसकी मां को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें गंभीर हालत में बेतिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रातभर बरपाया कहर, सुबह सिर मुंडा कर घुमाया
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात ग्रामीणों ने किशोरी को घर के पीछे बांसवाड़ी में पड़ोस के गांव के एक किशोर के साथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान किशोरी वहां से भाग निकली, लेकिन लोगों ने किशोर को पोल से बांधकर रातभर पीटा। कड़ाके की ठंड में उसके कपड़े उतार कर उसके नाजुक अंगों पर वार किए गए। शुक्रवार सुबह लोगों ने उसका सिर मुंडाकर चेहरे पर कालिख पोत दी और पूरे गांव में घुमाया।
लोकलाज के डर से किशोरी ने दी जान
ग्रामीणों ने इस बर्बरता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोकलाज और अपमान से आहत किशोरी ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता एक रिश्तेदारी में गए हुए थे।शाम को जब पिता घर पहुंचे, तब पुलिस को सूचना दी गई।

क्या कहते हैं परिजन
किशोरी के परिवार वालों ने इस घटना को हत्या की साजिश बताया है। उनका आरोप है कि उनकी पुत्री घर में सोई थी, उसे बुलाकर साजिश के तहत फंसाया गया और फिर उसकी जान ले ली गई। इधर, सूचना मिलते ही एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह दल-बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस का बयान
मामले की जांच की जा रही है। नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। -ज्वाला कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, शिकारपुर

पिता ने कहा, बेटी की जान ली गई
किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री घर में सोई थी। साजिश के तहत उसे बुलाकर साजिश के तहत फंसाया गया और फिर उसकी जान ले ली गई। इससे सदमे में आकर इधर, एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह दल-बल के साथ गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है।




Leave a Reply