BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

TRE-4 का इंतजार खत्म! शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में किया शिक्षकों की होगी बंपर बहाली का ऐलान, इस दिन से आवेदन

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के तहत टीआरई-4 के अंतर्गत होने वाली शिक्षकों की बहाली पर शुक्रवार को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने विधान मंडल के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि  हमने नियुक्ति को लेकर सारी प्रक्रिया करके सामान प्रशासन विभाग को भेज दिया है. अब इस पूरे मामले को सामान प्रशासन विभाग देखेगा, फिर वहां से नियुक्ति की प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दी जाएगी. लगभग 40000 के आसपास नियुक्ति की प्रक्रिया भेजी गई है जिस पर बहाली होनी है.

टीआरई-4 के तहत बहाली में हो रही देरी के कारण छात्रों के आंदोलन की धमकी के विषय पर कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है. अब प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्दी यह वैकेंसी निकल जाएगी . दरअसल, बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों को टीआरई 4 का इंतजार है. इसे लेकर बिहार सरकार में लंबे अरसे में समय बद्ध तरीके से बहाली शुरू करने की मांग भी की जा रही है. बता दें कि बीते बुधवार (04 फरवरी, 2026) को पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था. इनका कहना था कि बीपीएससी के कैलेंडर 2026 में टीआरई-4 का जिक्र नहीं है . हलांकि अब उनकी चिंताओं को दूर करते हुए शिक्षा मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है.

जदयू ने भी की घोषणा 

एक दिन पहले ही जदयू के अधिकारिक सोशल मीडिया हेंडल से घोषणा की गई थी कि राज्य में शिक्षा के विस्तार को और गति देते हुए शीघ्र ही 44,000 से अधिक शिक्षकों की बहाली की जाएगी। बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सशक्तिकरण के लिए नीतीश सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है, पिछले दो वर्षों में तीन चरणों में 2,27,000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है।

मार्च महीने जारी होगा विज्ञापन 

शिक्षकों की बहाली के लिए अगले महीने (मार्च) बीपीएससी की ओर से विज्ञापन निकाला जाएगा. गौरतलब है कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के तहत राज्य में तीन चरणों में शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है. अब अगले महीने टीआरई 4 के तहत 40 हजार से ज्यादा शिक्षकों की बहाली होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.