BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

मुजफ्फरपुर में ब’वाल: पुलिस-ग्रामीणों में झ’ड़प, सरपंच की पि’टाई से इलाके में त’नाव

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में बवाल देखने को मिला है. जिले के पियर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव में शुक्रवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस पर सरपंच से मारपीट का आरोप लगा, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

वाहन चेकिंग के दौरान शुरु हुआ विवाद

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. जानकारी के अनुसार, पियर थाना की पुलिस बड़गांव में नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक युवक को पुलिस ने रोका और उससे पूछताछ शुरू की. तभी स्थानीय सरपंच लाल बाबू सहनी मौके पर पहुंचे और युवक को छोड़ने की मांग करने लगे.

सरपंच से मारपीट का आरोप

इसी बात को लेकर पुलिस और सरपंच के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते-देखते हाथापाई में बदल गई. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने सरपंच की सरेआम पिटाई कर दी. सरपंच के साथ मारपीट की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे और युवा सड़कों पर उतर आए.

पुलिस को हटना पड़ा पीछे

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया. इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प व धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद पुलिस को कुछ देर के लिए पीछे हटना पड़ा. मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरा के एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला.

SSP का कड़ा रुख
मनोज कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया. वहीं, मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.