BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

महिलाओं के लिए बहुत किया पर बेटियां असुरक्षित उन्हें बचा लीजिए, नीतीश पर भाकपा माले MLC का तंज

बिहार: बिहार विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर भोजनावकाश के बाद वाद- विवाद जारी रहा। इसमें प्रो. संजय कुमार सिंह, वंशीधर बृजवासी और अब्दुलबारी सिद्दीकी ने संशोधन प्रस्ताव पेश किया और राज्यपाल के अभिभाषण की आलोचना की। विधान परिषद में सीएम ने राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का पक्ष रखा। इस दौरान भाकपा माले सदस्य शशि यादव ने मुख्यमंत्री को बड़ी बात कह दी।

गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार की ओर से विस्तार से अपनी बातें रखी। बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार निरंतर आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है। अगले पांच साल में बिहार विकसित राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि 2006 में विश्व बैंक से लोन लेकर जीविका स्वयं सहायता समूह शुरू किया गया है जिनकी संख्या अभी एक करोड़ 40 लाख हो गई है शहरों में जीविका की संख्या 43,4000 हो गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष की ओर तंज करते हुए कहा कि इन लोगों ने गड़बड़ किया तो उन लोगों को अलग कर दिए। विपक्षी महिलाओं की तरफ तंज करते हुए कहा कि महिला लोग के लिए हमही सब काम किये है। उन लोगों(लालू रबड़ी सरकार) ने आप लोगों के लिए भी कुछ नहीं किया।

इस पर भाकपा माले की एमएलसी शशि यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुत कुछ किया है लेकिन बेटियां आज भी आपके राज में असुरक्षित हैं, उन्हें बचा लीजिए। वे आपके ऐक्शन का इंतजार कर रही हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी पटना में नीट की छात्रा की हत्या का सवाल उठाया था।

मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद विपक्ष सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया। विपक्ष की अनुपस्थिति में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राज्यपाल के अभिभाषण को सर्वसम्मति से पारित किए जाने की घोषणा की। विधान परिषद की कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.