BIHARSTATE

बिहार में वोटिंग से पहले 4 करोड़ का पुल ध्वस्त, कांग्रेस ने कहा-NDA का फर्जी विकास

अररिया: बिहार के फारबिसगंज प्रखंड के केवलाशी गांव में परमान नदी पर बना कौआचार पुल का एक स्पेन नदी में धंस गया है. जिसकी वजह से फारबिसगंज और पटेगना समेत अन्य गांव का सम्पर्क भंग हो गया है. पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले पुल के धंसने से कांग्रेस ने आड़े हाथों लिया है और नीतीश सरकार पर हमला बोला है.

कांग्रेस ने नीतीश-मोदी सरकार पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने इस मुद्दे को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर भी उठाया है. कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए पुल के गुणवत्ता पर सवाल उठाया है. कांग्रेस ने कहा कि ”नीतीश-मोदी का भ्रष्टाचार देख लीजिए. 2022 में करोड़ों रुपए लगाकर अररिया में एक पुल बना और अब यह ढह गया है. तीन साल भी पुल नहीं चल पाया. ये NDA का फर्जी विकास है. जनता सब देख रही है, अब वोट से चोट करेगी.”

अररिया में पुल धंसा

दरअसल, अररिया के ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर कुमार ने फोन पर बताया कि परमान नदी पर करीब 4 करोड़ रुपये की लागत 4 स्पेन का ब्रीज बनाया गया था. जिसमें एक पिलर नदी में धंस गया है. चुनावी मौका है ऐसे में परमान नदी पर करोड़ों रूपये की लागत से बना पुल ध्वस्त हो जाने से स्थानीय स्तर पर मुद्दा भी गरमाने लगा है.

2019 में हुआ था निर्माण

फारबिसगंज प्रखंड के केवलाशी गांव में परमान नदी पर बने ध्वस्त ब्रिज की तस्वीर दिखा रहे हैं. अररिया के फारबिसगंज विधानसभा को सिकटी विधानसभा से जोड़ने वाला कौआचार भाग में स्थित पुल धंस गया. जबकि इस पुल का निर्माण 2019 में ही कराया गया था. यह पुल फारबिसगंज विधानसभा के कौआचार में परमान नदी पर स्थित है. पुल के निर्माण के बाद लोगों के आवागमन का यह प्रमुख साधन रहा. करोड़ों रूपये की लागत से बने पुल के बीच के पाया के धंस जाने के कारण इनके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है.

अररिया में दूसरी बार हुई घटना

पिछले साल 18 जून 2024 को सिकटी प्रखंड में बकरा नदी पर 12 करोड़ रूपये की लागत से बना पुल गिरकर ध्वस्त हो गया था. बकरा नदी पर बने इस पुल का उद्घाटन होना था, लेकिन उद्घाटन से पहले ही करोड़ों की लागत से बना यह पुल धड़ाम से गिर गया. पुल सिकटी प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया घाट पर पुल का निर्माण किया गया था. पुल का तीन पिलर नदी में धंस गया था और पुल गिर गया. वहीं दूसरी ओर तीन साल के भीतर ही पुनः एकबार फिर पुल का पाया धंस जाने को लेकर पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.