BIHARSTATEVAISHALI

हाई-सिक्योरिटी वाले जेल में बं’दी ने बेडशीट को बनाया गले का फं’दा

वैशाली : खबर वैशाली जिले से सामने आई है, जहां हाई सिक्योरिटीवाले स्थानीय मंडल कारा में शराब के मामले में बंद एक विचाराधीन कैदी गले में बेडशीट लगाकर आत्महत्या कर लिया। आनन-फानन में जेल प्रशासन के द्वारा सदर अस्पताल ने सदर अस्पताल लाया। डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी कैदी के स्वजन को दी गई। वही घटना की जानकारी नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार सदर अस्पताल पहुंच गए।

देसी शराब के साथ पुलिस ने किया था गिरफ्तार‌

मिली जानकारी के अनुसार बराटी थाना की पुलिस ने रदाहा गांव निवासी विशेश्वर राय के पुत्र रंजन कुमार को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए बीते 4 अक्टूबर को जेल प्रशासन के द्वारा सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान कैदी फरार हो गया।

नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उसके बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान बराटी थाना के घोड़ा चौक के निकट से पुलिस ने घोड़ा चौक के निकट से बीते गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। शनिवार की दोपहर कैदी ने बेडशीट गले में लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.