BIHARPATNASTATE

BPSC TRE 4 की परीक्षा जल्द, इसबार से महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण

पटना: बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सीएम नीतीश कुमार ने कड़ा निर्देश दिया है. सीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना कर रिपोर्ट बनायी जाए.

महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण

बिहार में शिक्षक नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा जल्द करायी जाए. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने की भी बात कही. सीएम ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही इसको लेकर स्पष्ट कर दिया है. यानि TRE 4 में बिहाह की महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा.

चुनाव से पहले नौकरी

बता दें कि बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी देने की कोशिश में जुटी है. साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने यह भी घोषणा की है कि अगर फिर से जनता उन्हें मौका देती है तो 2025-30 यानि 5 साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का काम करेंगे.

कैबिनेट की बैठक में आरक्षण

सीएम नीतीश कुमार ने 8 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में 43 एजेंडों पर मुहर लगाया था. इसमें महिला आरक्षण भी शामिल है. कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया था कि सरकारी नियुक्ति में बिहार की महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा. इस फैसले से बिहार की महिलाओं को काफी लाभ होगा.

आरक्षण का कितना लाभ

उदाहरण के लिए किसी नियुक्ति के लिए 100 पद खाली है. इसमें अलग अलग वर्गों के लिए आरक्षण है. 50 प्रतिशत अगर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण है तो 50 प्रतिशत में सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण होगा. यानि लगभग 18 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व होगा. इसी तरह अलग अलग वर्ग में आरक्षण तय है.

1.60 लाख खाली पदों पर भर्ती

बीपीएससी टीआरई 4 में 1.60 लाख खाली पदों पर शिक्षकों की बहाली होनी है. इसमें प्राथमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालय तक के शिक्षकों की नियुक्ति होगी. 40 हजार के करीब कंप्यूटर शिक्षकों के पद शामिल हैं.

OMR शीट से होगी परीक्षा

शिक्षा विभाग ने अगस्त से पहले परीक्षा कराने की बात कही थी. इसी को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने निर्देश दिया है. परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट के जरिये लिए जाएंगे. जिसमें सामान्य अध्यन 50 अंक, विषय विशेष 100 अंक के प्रशन रहेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.