BIHARPATNASTATE

बिहार के इन 26 जिलों में बारिश अैर वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

बिहार के अधिकांश जिलों का मौसम सुहाना हो चुका है। पिछले 24 घंटे में पटना समेत कई जिलों में हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई है। बुधवार को मौसम विज्ञान केंद्र 16 से 21 जुलाई तक पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात के आसार जताए हैं। बुधवार को उत्तर-पश्चिम बिहार में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम बिहार, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व बिहार के अधिकांश स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट
इधर, बुधवार सुबह मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में आगामी कुछ घंटों में मध्यम दर्जे की बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, भागलपुर, मुंगेर, मधेपुरा, पटना,

औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, नालंदा, बांका, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, दरभंगा जैसे जिलों में दो से तीन घंटे के भीतर मध्यम दर्जे की बारिश और गरज के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर तेज हवा (50 से 60 किमी प्रतिघंटा घंटा) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि पश्चिम बंगाल और झारखंड में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण बिहार के मौसम में परिवर्तन हुआ है।

सहरसा में उफान पर कोसी नदी
पिछले 24 घंटे में पटना, समस्तीपुर, छपरा, नालंदा, नवादा, जमुई समेत कई जिलों में बारिश हुई। बुधवार सुबह से ही पटना समेत कई जिलों में बादल छाए हैं। लगातार बारिश के कारण कोसी, बागमती समेत कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इधर, कई इलाकों में लोगों को कटाव का भी सामना करना पड़ रहा है। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के घोघसम गांव में कोसी नदी का कटाव तेज हो गया है। इस कारण कई परिवार यहां से पलायन कर चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.