BIHARMUZAFFARPURSTATE

चिराग पासवान को ह’त्या की ध’मकी, कहा- ’20 जुलाई को बम से उड़ा देंगे’

पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को हत्या की धमकी मिलने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गयी है. लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है. इस गंभीर मामले की रिपोर्ट पटना के साइबर थाने में दर्ज कराई गई है. इसके बाद पुलिस टीम इसकी जांच में जुट गयी है.

साइबर थाना में FIR

जानकारी के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार की रात करीब 9 बजे पटना के साइबर थाने में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई. साइबर थाना प्रभारी नीतिश चंद्र धारिया ने इसकी पुष्टि की है.

छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि टीम मामले से जुड़े डिजिटल सबूतों को इकट्ठा करने और धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति या समूह की पहचान करने में जुटी हुई है. जांच के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित डेटा और आईपी एड्रेस ट्रेस करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं.

बता दें कि चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विभाग के केंद्रीय मंत्री हैं. बिहार की राजनीति में एक प्रमुख युवा चेहरा हैं, उनके खिलाफ इस प्रकार की गंभीर धमकी ने उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि धमकी किस पृष्ठभूमि या उद्देश्य से दी गई है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

अन्य नेताओं को भी धमकी

इससे पहले आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पप्पू यादव और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी हत्या की धमकी मिल चुकी है.

उपेंद्र कुशवाहा को बीते एक माह के अंदर दो बार सोशल मीडिया के माध्यम से हत्या की धमकी दी गयी. पप्पू यादव और गिरिराज सिंह को भी सोशल मीडिया और फोन कॉल से ही धमकी मिली थी.

चिराग को Z श्रेणी की सुरक्षा

बता दें कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को Z श्रेणी की सुरक्षा है. इसके तहत 33 कमांडों की तैनाती की जाती है जो 24 घंटे इनके साथ रहते हैं.

इसके साथ 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड घर पर तैनात होते हैं. 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ और 12 कमांडो हमेशा चिराग पासवान के साथ तैनात होते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.