पटना : बिहार में पटना में एक और कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र का है. जहां धाना गांव में गुरुवार शाम बेखौफ अपराधियों ने एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. लगातार हो रही हत्याओं से बिहार में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है.

पटना में बालू कारोबारी की हत्या
मृतक की पहचान रामाकांत यादव के रूप में हुई है. घटना उस वक्त घटी जब रामाकांत यादव अपने घर के बाहर स्थित बगीचे में टहल रहे थे. उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी.

अस्पताल में तोड़ा दम
गोली लगने के बाद परिजनों ने घायल रामाकांत को तत्काल इलाज के लिए बिहटा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


परिवार में पहले भी हो चुकी है हत्या
मृतक के भतीजे सह मुखिया राहुल कुमार ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व उनके पिता उमाकांत यादव की भी इसी प्रकार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
हाल ही में चर्चित खेमका हत्याकांड के बाद अब एक और कारोबारी की हत्या ने पटना समेत पूरे बिहार को हिला कर रख दिया है. लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.






Leave a Reply