BIHARPATNASTATE

बिहार में 15 दिन के दौरान SIR का 57 प्रतिशत काम हुआ पूरा, EC ने दी बड़ी जानकारी

पटना: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर सियासी दलों में घमासान मचा हुआ है. इस बीच भारती निर्वाचन आयोग ने बड़ी जानकारी दी है. आयोग के मुताबिक, बिहार में 15 दिन के दौरान मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का कार्य 57.48 प्रतिशत पूरा हो चुका है, अभी भी 16 दिन बाकी है. इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि एसआईआर का काम समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा.

अब तक इतने मतदाताओं का गणना प्रपत्र जमा

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार 9 जुलाई को शाम 6 बजे तक 7,89,69,844 मौजूदा मतदाताओं में से 4,53,89,881 मतदाताओं का गणना प्रपत्र एकत्र किया जा चुका हैं, जो कुल संख्या का 57.48 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में, 83,12,804 प्रपत्र एकत्र किए गए हैं, जो अकेले एक दिन में 10.52 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.

25 जुलाई से पहले भरिए अपना फॉर्म

बता दें कि चुनाव आयोग ने 24 जून को मतदाता सूची के लिए विशेष ग्रहण पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की थी. यह अभियान 25 जुलाई को समाप्त होना है, ऐसे में अभी भी 16 दिन बचे हुए है और अभी भी अब 42.5 प्रतिशत गणना प्रपत्र बच गए हैं. हालांकि चुनाव आयोग का मानना है कि 25 जुलाई से पहले इस अभियान पूरा कर लिया जाएगा.

अभी भी 16 दिन बाकी, जल्दी करें

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार बिहार के मतदाताओं की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में सक्रिय भागीदारी और निर्वाचन अधिकारियों, स्वयंसेवकों और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1.56 लाख सक्रिय बूथ स्तर एजेंट्स (BLA) के प्रयासों के कारण, इस अभियान के पहले 15 दिनों में कुल 57.48% गणना प्रपत्र जमा किए जा चुके हैं.

प्रवासी वोटरों के लिए भी दिशा निर्देश

चुनाव आयोग की तरफ से प्रवासी वोटरों के लिए भी जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक, एसआईआर (SIR) के पैरा 3(घ) के अनुसार, अस्थायी रूप से स्थानांतरित (माइग्रेटेड) मौजूदा मतदाता, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 20(1क) के तहत, वेबसाइट https://voters.eci.gov.in से पूर्व-भरा हुआ गणना प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

बिहार के वोटर हैं, समझें क्या है SIR

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का फैसला किया है. इसका उद्देश्य, मतदाता सूची को अपडेट करना, नये वोटर जोड़ना, मृत लोगों के नाम हटाना, साथ ही पहचान व कागजात के आधार पर सत्यापन करना.

30 सितंबर को वोटर लिस्ट जारी?

इस प्रक्रिया में बथू लेवर ऑफिसर घर घर जाकर जानकारी जुटा रहे हैं, जिसके अनुसार ही चु्नाव आयोग एक अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करेगा. एक सितंबर तक आपत्ति और दावा, इसके बाद 30 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित होगी. हालांकि इसके लिए वोटर को एक फॉर्म भरना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.