BIHARPATNASTATE

बिहार बंद के समर्थन में राहुल गांधी पटना पहुंचे, भैंस के साथ सड़क पर लेट गए राजद नेता

पटना: बिहार चुनाव 2025 से पहले मतदाता SIR किया जा रहा है. इसके विरोध में महागठबंधन के नेता सड़क पर उतरे. बुधवार को बिहार बंद का ऐलान किया गया है. राजधानी पटना से लेकर बिहार के तमाम जिलों में विपक्ष पार्टी का झंडा लेकर सड़कों पर उतरे.

इस दौरान ट्रेन रोकने और सड़कों पर अगजनी कर विरोध जताया जा रहा है. इस बिहार बंद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों एक साथ दिखेंगे. बंदी को लेकर बुधवार को एक दिन के लिए राहुल गांधी बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं. इस दौरान राहुल गांधी राज्य चुनाव आयोग के दफ्तर में जाकर अपनी मांग रखेंगे.

डाक बंगला चौराहा से लेकर मुख्यमंत्री आवास का इलाका प्रतिबंधित क्षेत्र माना जाता है. महागठबंधन कार्यकर्ता इनकम टैक्स गोरखपुर से लेकर बीजेपी दफ्तर होते हुए चुनाव आयोग के दफ्तर तक पहुंचाना चाहते हैं.

भैंस के साथ सड़क पर लेट गए राजद नेता

वैशाली के भगवानपुर में राजद समर्थकों ने सड़क पर भैस बांधकर जाम कर दिया. गोरौल में पूर्व एमएलसी सुबोध राय ने सड़क पर दरी बिछाकर और आगजनी कर सड़क जाम कर दी. पटना हाजीपुर गांधी सेतु एवं हाजीपुर मुजफ्फरपुर सड़क मार्ग को भगवानपुर एवं गोरौल में राजद समर्थकों ने टायर जलाकर एवं सड़क पर टेंट लगाकर सड़क मार्ग को पूर तरह ठप कर दिया जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.