BIHARSTATE

2 करोड़ की मॉर्फिन के साथ त’स्कर गि’रफ्तार, ड्रग्स मा’फिया के खि’लाफ मुजफ्फरपुर पुलिस का एक्शन

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस मुहिम चला रही है. इसी कार्रवाई के तहत रविवार को मोतीपुर थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गांव में छापेमारी कर करीब दो करोड़ रुपये की मॉर्फीन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

मॉर्फिन के साथ आरोपी गिरफ्तार

तस्कर के पास से 2 किलो से अधिक मॉर्फीन, दो मोबाइल फोन बरामद हुआ है. साथ ही जिस बोलेरो गाड़ी से तस्करी हो रही थी, उस वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले हैं.

एसएसपी ने की पुष्टि

वहीं, इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई. उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए पुलिस सतत अभियान चला रही है. उसके नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बरामद मॉर्फीन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

कौन है आरोपी?

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश तिवारी के रूप में हुई है, जो कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के फासीदेवा का रहने वाला है. हालांकि उसके पूर्वज मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के माधोपुर के ही रहने वाले थे. जिस वजह से वह इधर आता-जाता रहता था. पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और ये पता लगा रही है कि क्या इस धंधे में आसपास के लोग भी शामिल हैं?

क्या बोले थाना प्रभारी?
मोतीपुर थाना के प्रभारी राजन कुमार पांडेय ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक बोलेरो गाड़ी में अवैध ड्रग्स है, जो मोतिहारी की तरफ जा रहा है. जिसके बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन की चेकिंग की तो गाड़ी से 2 किलो से अधिक मॉर्फिन बरामद हुआ. जिसके बाद गाड़ी में मौजूद शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया. वाहन को भी जब्त कर लिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.