मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के झापहां एनएच 77 में दिन दहाड़े बैंक लूट करने पहुंचे लुटेरे को पुलिस ने पकड़ लिया है। कुल आठ अपराधी हथियार लेकर एक कार से पहुंचे थे। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ टाऊन 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मियों से कड़ाई से पूछ-ताछ व स्वीकारोक्ति बयान में अपने सहयोगी अपराधकर्मियों के साथ मिलकर अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधन बैंक में लूट करने योजना बनाने की बात स्वीकार की गई है।




गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेही के आधार पर अन्य तीन अपराधकर्मी कि गिरफ्तारी सीतामढ़ी से की गई है। पुलिस को इनके पास से एक कार, पिस्टल, दो कारतूस और तीन मोबाइल बरामद हुए है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।







Leave a Reply