BIHARPATNASTATE

9 बजे कॉलेज पहुंची और 2 बजे फोन स्विच ऑफ..5 दिनों से लापता छात्रा को नहीं ढूंढ पायी दरभंगा पुलिस

समस्तीपुर: क्या दरभंगा सीएम आर्ट कॉलेज में भूत है या फिर कोई बुरी शक्ति..? कोई अंदर जाए और 5 दिनों तक बाहर ही नहीं निकले. मामला 27 जून का है जब एक छात्रा कॉलेज के अंदर तो गयी पर कभी बाहर ही नहीं निकली.

5 दिनों में कोई सुराग नहीं

सवाल है कि आखिर में छात्रा कहां गयी ? कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में अंदर जाती तो दिखी लेकिन कभी बाहर ही नहीं आयी. आज घटना के 5 दिन बीत गए लेकिन पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है.

27 जून से लापता

दरअसल, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सीएम आर्ट कालेज से 27 जून से 22 वर्षीय छात्रा लापता है. वह पीजी सेकंड सेमेस्टर की छात्रा है. 27 जून को क्लास करने कॉलेज आई हुई थी, जिसका कालेज परिसर में आते हुए गेट के सीसीटीवी फुटेज में दिख रही है, लेकिन कालेज से निकलते हुए नहीं दिखाई दे रही है.परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई और बेटी को बरामद करने के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है. घटना के 5 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

समस्तीपुर से आती थी दरभंगा

समस्तीपुर के रहने वाले छात्रा के पिता बताते हैं कि 27 जून को उनकी बेटी समस्तीपुर से 7 बजे ट्रेन पकड़कर दरभंगा के सीएम कालेज में क्लास करने के लिए निकली थी. दरभंगा पहुंचने के बाद उसने फोन करके बताया था कि वह राजकुमारगंज में है. उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया.

पुलिस के हाथ खाली

काफी खोजबीन के बाद पिता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. पिता ने बताया कि उनकी बेटी के लापता होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. दरभंगा पुलिस भी अब तक कोई कार्रवाई करती नहीं दिख रही है.

क्या कहती है पुलिस?

इधर, इस तरह की घटना सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस पर भी सवाल उठ रहा है. आखिर में छात्रा रहस्यमयी तरीके से कहां लापता हो गयी. परिजन और लोगों के मन में कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं, लेकिन इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है. पुलिस दावा कर रही है कि छात्रा को जल्द बरामद कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.