BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर समृद्धि फाउंडेशन कार्यालय का हुआ शुभारंभ 

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के भगवानपुर रेवा रोड समीप समृद्धि फाउंडेशन कार्यालय का धूम धाम से शुभारंभ किया गया। जहां आरबीबीएम कॉलेज की प्राचार्या व भाजपा नेत्री डॉ. ममता रानी ने फीता काटकर इस फाउंडेशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रंजन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

वहीं संस्थापिका स्मृति सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों से समृद्धि फाउंडेशन समाज हित में कार्य करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी। इस कार्यालय में खासकर महिलाओं के  स्वरोजगार को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जिसमें महिलाओं के लिए सिलाई, ब्यूटीशियन सहित अन्य कुटीर उद्योग के बारे में प्रशिक्षण दी जाएगी। आगे उन्होंने बताया की समृद्धि फाउंडेशन निःशुल्क बच्चों के बीच शिक्षा , पठन पाठन सामग्री सहित हर समाज हित में कार्य करती है।

ऐसे में कार्यालय खुलने से लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद हो पाएंगी। इस मौके पर प्रभात ठाकुर, सनाया गौतम, पीयूष, अशोक शर्मा, वेद प्रकाश,पूनम वर्मा, ज्योति, वर्षा, डॉली ठाकुर, आदित्य, आदर्श, अविरल, और अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.