BIHARPATNASTATE

पुरूष शिक्षकों का ट्रांसफर कब होगा ? पारस्परिक स्थानांतरण विकल्प को लेकल भी शिक्षा विभाग ने साफ की तस्वीर,जानें…

बिहार में शिक्षकों के स्थानांतरण का मुद्दा सुलझने का नाम नहीं ले रहा. विभाग ने कई विकल्प दिए, इसके बाद भी समस्या खत्म नहीं हुई है. अब शिक्षा विभाग ने पारस्परिक स्थानांतरण विकल्प और पुरूष शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर स्थिति स्पष्ट किया है.

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण विकल्प को लेकर स्थिति स्पष्ट किया है. विभाग ने कहा है कि यह एक विकल्प मात्र है.इसके लिए शिक्षक बाध्य नहीं हैं.अगर अभी भी स्थानांतरण से संबंध में किसी शिक्षक को समस्या है तो वे ई- शिक्षा कोष पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें. जिला स्तरीय समिति सभी मामलों पर विचार करेगी . शिक्षा विभाग ने आगे कहा है कि शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण की कार्रवाई की गई है, ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को उनके हिसाब के विद्यालय में पदस्थापित किया जाए.जिससे की वह अपने दायित्व का निर्वहन कर सकें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.