BIHARMUZAFFARPURSTATE

‘RJD से जीतीं लेकिन पैसे लेकर पाला बदल लिया’, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी का BJP में विरोध

कैमूर: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. एक ओर जहां पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर है, वहीं पाला बदलने वाले नेताओं का भी पार्टी में विरोध शुरू हो गया है.

2024 लोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाली मोहनिया विधायक संगीता कुमारी का भी अब विरोध होने लगा है. गीता देवी पासी ने उन पर पैसे लेकर बीजेपी में शामिल होने का आरोप लगाया है.

संगीता कुमार पर भड़कीं बीजेपी नेता

मोहनिया जिला पार्षद और बीजेपी नेता गीता पासी ने मोहनिया विधायका संगीता कुमारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मोहनिया विद्यानसभा के दादर गांव स्थित खेल मैदान चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वर्तमान विधायिका को जनता से कोई सरोकार नहीं है.

पैसे लेकर बीजेपी में आईं संगीता कुमारी’

गीता पासी ने कहा कि संगीता कुमार ने चुनाव आरजेडी के टिकट पर जीता था लेकिन बाद में पैसे लेकर बीजेपी मे शामिल हो गईं. जिस वजह से उन पर जनता का विश्वास नहीं रहा और लोग उनसे काफी नाराज है, क्योंकि लोगों को लगता है कि चुनाव जीतने के बाद फिर वह पैसे के लिए पाला बदलकर किसी और दल में चली जाएंगी.

टिकट के लिए जताई दावेदारी

वहीं मोहनिया विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी जताते हुए गीता पासी ने कहा कि इस बार वह मन बना चुकी हैं कि बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में बीजेपी संगीता कुमारी को उम्मीदवार बना भी देती है तो वह जीतने के बाद भी किसी दूसरी पार्टी में भाग जाएंगी, उनका कोई भरोसा है.

कौन हैं संगीता कुमारी?

दलित समाज से आने वाली संगीता कुमारी 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में मोहनिया आरक्षित सीट से आरजेडी के सिंबल से जीती थीं लेकिन जनवरी 2024 में नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर एनडीए में लौटे तो कुछ समय बाद संगीता ने भी पाला बदल लिया.

उनको तेजस्वी यादव और लालू परिवार का करीबी माना जाता था. हालांकि बिना औपचारिक इस्तीफे के ही दिलीप जायसवाल ने उनको बीजेपी का प्रदेश प्रवक्ता बना दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.