बिहार में 11वीं में तारीख खत्म होने के बाद जो छात्र एडमिशन लेने से वंचित रह गए हैं. उनके लिए बीएसईबी ने फिर एक मौका दिया है वह अपना नामांकन करा लें।

बीएसईबी ने तीसरी बार नामांकन की तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया है। जहां पहले 10 जून तक नामांकन लिया जाना था। फिर इसे बढ़ाकर 28 जून किया गया। अब इसे तीन जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

यह अंतिम मौका
बोर्ड ने कहा है कि प्रथम मेधा सूची के आधार पर आवंटित शिक्षण संस्थानों में नामांकन लेने का यह अंतिम अवसर है। निर्धारित अवधि के दौरान नामांकन नहीं लेने वाले विद्यार्थियों के आवंटित सीट को रिक्त घोषित कर दिया जाएगा और उनका नाम ओएफएसएस वेबसाइट से स्वत: हट जाएगा।

चार जुलाई को लिस्ट अपडेट करने का आदेश
परीक्षा समिति ने शिक्षण संस्थानों के प्रधान से कहा है यह नामांकन का अंतिम अवसर है, इसलिए नामांकित सभी विद्यार्थियों की सूची हर हाल में चार जुलाई तक आनलाइन अपडेट करना सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद खाली सीटों के लिए दूसरी मेधा सूची जारी किया जाएगा

गौरतलब है कि बिहार में इंटर की पढ़ाई अब कॉलेज में नहीं होकर हाईस्कूल में ही कराई जाती है. जिस स्कूल में मैट्रिक किया, उसी स्कूल में एडमिशन ले सकते हैं।







Leave a Reply