AccidentBIHARNALANDASTATE

बिहार में नहीं थम रहा बारिश और वज्रपात का कहर, ठनका गिरने से दो महिलाओं की द’र्दनाक मौ’त

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पसंघी गांव में अचानक बदले मौसम के दौरान वज्रपात से 57 वर्षीय महिला मीना देवी की दर्दनाक मौत हो गई.

मृतका अपने गांव के भैंस चरा रही थी, तभी तेज बारिश के साथ ठनका गिरने से वह मौके पर ही झुलसकर गिर पड़ी. ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

नूरसराय में घर के बाहर महिला की मौत

एक अन्य घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के सिरसिया बिगहा गांव से सामने आई, जहां 45 वर्षीय सूरजा देवी, जो आशीष कुमार की पत्नी थीं, घर के बाहर काम कर रही थी.

तभी अचानक ठनका की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं. परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बिहार में जारी है वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटे तक कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. विशेष रूप से नालंदा, पटना, गया और नवादा जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

लोगों को खुले में कार्य करने से परहेज करने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून सक्रिय है और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे में सावधानी ही सुरक्षा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.