मुजफ्फरपुर में सी एच पी फाउन्डेशन के तत्वाधान में निशुल्क सलाई-कटाई प्रशक्षण केंद्र का ऊद्घाटन समारोह कलमबाग चौक स्थित अमरनाथ मंदिर के प्रांगण मे आयोजित किया गया।


जहां संस्था के अध्यक्ष अमर कुमार पांडे, डॉक्टर पल्लवी सिन्हा सहाय, अजय नारायण सिन्हा, ऋचा नथानी, पूनम वर्मा, सुमता प्रकाश, शशर नथानी और वार्ड 25 के पार्षद, उमाशंकर पासवान ने संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया।


यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले 3 महिने तक आयोजित किया जाएगा। उसके उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। यहां प्रशिक्षण हेतु कुल 40 महिलाओं का चयन पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर कया गया है।


उक्त समारोह में मुख्य रूप से फाउन्डेशन के निदेशक अमित चंदन, राजीव झा, विजय कुमार, रामायण कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं मंच संचालन श्यामल कुमार श्रीवास्तव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक अजय कुमार ने कया।


वहीं संस्था के अध्यक्ष अमर कुमार पांडेय ने कहा कि आर्थिक रूप से कामजोर वर्ग के महिलाओ को आत्मनिर्भर “एवं” स्वरोजगार हेतु संस्था की ओर से निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा।




जिससे उनका आर्थिक एवं सामाजिक विकास होगा तथा समय समय पर विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार का कार्यक्रम किया जाएगा।







Leave a Reply