BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

आज 21391 सिपाहियों को मिला नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार सुबह बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया। सीएम ने सौरभ कुमार, राज आनंद, हीरा लाल यादव, आकाश पांडेय, अंकित कुमार, सोनू कुमार, प्रभाकर कुमार, चंचल कुमारी, ऋतु कुमारी, डॉली, मो. सलीम अंसारी, बांके बिहारी आदि को नियुक्ति पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री सभी के चेहरे पर खुशी देखना चाहते थे। जो सिपाही सलामी देकर गंभीर नजर आ रहे थे, उन्हें नियुक्ति पत्र लेते समय हंसने के लिए कह रहे थे। फोटो में दिक्कत हो रही थी तो मुख्यमंत्री ने खुद मंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव की जगह बदली।

मुख्यमंत्री ने सभी को कहा कि सबलोग हंसिए। इसके बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और मंत्री विजेंद्र यादव ने भी सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया। नव नियुक्ति सिपाहियों का पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने शपथ ग्रहण कराया। विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत ने मद्य निषेध की शपथ दिलाई।

बहुत अच्छे ढंग से पुलिस में काम हो रहा है

मुख्यमंत्री यह बहुत खुशी की बात है कि बहुत अच्छे ढंग से पुलिस में काम हो रहा है। आपको मालूम है कि सबसे पहले 2013 में हमलोगों ने तय किया था कि पुलिस में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। 24 नवंबर 2005 के पहले तो दूसरे का राज था। पहले क्या स्थिति थी? पहले से तय था कि पुलिस में स्वीकृत बल की संख्या 51 हजार थी और उन लोगों के समय में मात्र 42481 पुलिसकर्मी तैनात थे।

हमलोग आए तो देखे कि पुलिसकर्मियों की संख्या इतनी कम क्यों है? इसलिए संख्या बढ़ाने की सोचे। 2006 के अंत में हमने पहली बार पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई। फिर 2013 में महिलाओं को आरक्षण दिया। 1.10 हजार पुलिसकर्मियों की संख्या हो गई, तब भी हमें संतोष नहीं हुआ। हमलोगों को और बढ़ाना है। हमने दो साल पहले ही कह दिया कि 2.29 लाख होनी चाहिए। हम हर बार कह रहे थे कि तेजी से कीजिए। 55 हजार भी कहें हैं कि जल्दी कीजिए। खड़े होइए, कहते हुए सिपाही चयन पर्षद के अध्यक्ष से बुलवाया कि जल्दी करना है।

सीएम ने कहा- खड़े होकर हंसिए आपलोग

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगली बार कुल मिलाकर 19838 सिपाहियों की भर्ती कर रहे हैं। अगले महीने परीक्षा होने की बात कहते हुए पर्षद अध्यक्ष से फिर पूछा कि हो जाएगा न! फिर सीएम ने हाथ जोड़कर कि अगले महीना कर दीजिएगा तो हमको बहुत खुशी होगी। देश के किसी राज्य में इतनी महिला पुलिसकर्मी नहीं हैं, जितनी बिहार में हैं।

इसी तरह बाकी जगह भी नियुक्ति कराना है। आज पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक दिन में इतने सिपाहियों की भर्ती हुई है। आप सभी का स्वागत है।

चयन पर्षद के अध्यक्ष और उधर बैठे पुलिस पदाधिकारियों को खड़ा कराते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उठकर भरोसा दिलाइए कि अगले महीने बाकी नियुक्ति की परीक्षा ले लीजिएगा। खड़े होकर हंसिए आपलोग। बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.