BIHARPATNASTATE

‘बिहार के 8 करोड़ लोग वोटर लिस्ट से हटेंगे’, तेजस्वी यादव का बड़ा आ’रोप

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है. वोटर लिस्ट अपडेट किए जा रहे हैं. इसी बीच तेजस्वी यादव ने भारतीय चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है.

शुक्रवार को अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड में प्रेस वार्ता करते हुए कई बातें कही. इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी मौजूद रहे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग बिहार में 8 करोड लोगों को वोटर लिस्ट को साइड कर नया वोटर लिस्ट बनाने की तैयारी कर रहा है.

बिहार की हार को देखते हुए मोदी जी डरे हुए हैं. नीतीश कुमार बार-बार दिल्ली जा रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.