पटना: राजधानी पटना के छज्जू बाग स्थित जिस्ट्री ऑफिस के अंदर शुक्रवार को गोली चलने से दो लोग घायल हो गए. वहीं गोली चलने की घटना से अफरातफरी मच गई.

शुरुआती जानकारी के अनुसार गोली चलने की घटना रजिस्ट्री ऑफिस के गार्ड की बंदूक से हुई. इसे भूलवश हुई फायरिंग बताया जा रहा है जिसमें दो लोग गोली से घायल हो गए.

दोनों घायलों को आनन फानन में पीएमसीएच में उपचार के लिए भेजा गया है.

वहीं गांधी मैदान थाना की पुलिस भी घटना के बाद मामले की जांच में सक्रिय हो गयी है.








Leave a Reply