BIHARDELHINationalPATNASTATE

अंतरिक्ष जाते हुए बोले शुभांशु शुक्ला- मेरे कंधों पर तिरंगा और आप लोगों का साथ

हैदराबाद: भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला समेत तीन अन्य यात्री एक्सिओम मिशन-4 की उड़ान पर निकल चुके हैं. जानकारी के मुताबिक उनकी यह यात्रा करीब 28 घंटे की है. वे गुरुवार शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर इंटरनेशनल स्पेस सेंटर पर लैंड करेंगे.

आज पूरा देश आज बुधवार 25 जून 2025 की सुबह से ही काफी उत्साहित नजर आया क्योंकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का युवक अंतरिक्ष की उड़ान भरना था. जानकारी के मुताबिक शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय हैं.

बता दें, शुभांशु शुक्ला 14 दिनों तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहेंगे. पूरा देश उनकी कामयाबी की दुआ कर रहा है. इस मौके पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा कि हम इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते. हम बिल्कुल भी डरे हुए नहीं हैं. हम खुश हैं, हमें बहुत गर्व है.

वहीं, इंटरनेशनल स्पेस सेंटर जाने वाले शुभांशु शुक्ला को लेकर भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट करते हुए लिखा गया कि आसमान को जीतने से लेकर सितारों को छूने तक – भारतीय वायुसेना के योद्धा की अदम्य भावना से प्रेरित एक यात्रा.

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन पर रवाना हुए, जो राष्ट्र के गौरव को पृथ्वी से परे ले जाएगा. यह भारत के लिए एक ऐसा क्षण है, जो स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा के मिशन के 41 साल बाद आया है, जिन्होंने पहली बार हमारे तिरंगे को पृथ्वी से परे ले जाया था. एक मिशन से कहीं अधिक होने के नाते, यह भारत के निरंतर विस्तारित क्षितिज की पुष्टि है.

शुभांशु शुक्ला ने भी ने भी पोस्ट करते हुए कहा कि नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों! क्या सफर है! हम 41 साल बाद एक बार फिर अंतरिक्ष में वापस आ गए हैं. यह एक अद्भुत सफर है. हम 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ़्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं. मेरे कंधों पर उभरा हुआ तिरंगा मुझे बताता है कि मैं आप सभी के साथ हूं.

मेरी यह यात्रा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की शुरुआत नहीं है, बल्कि भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है. मैं चाहता हूं कि आप सभी इस सफर का हिस्सा बनें. आपका सीना भी गर्व से चौड़ा होना चाहिए. आइए हम सब मिलकर भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत करें. जय हिंद! जय भारत!

उनके पिता शंभूनाथ शुक्ला ने कहा कि उनका मिशन दोपहर 12 बजे के आसपास लॉन्च होने वाला है. हम उनके मिशन के लॉन्च को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं. हम बहुत खुश हैं. हमारा आशीर्वाद उनके साथ है, और हम ईश्वर से भी प्रार्थना करते हैं कि उनका मिशन अच्छे से पूरा हो. वह पूरी तरह से तैयार हैं. उनके लिए लगाए गए सभी पोस्टर देखकर बहुत अच्छा लग रहा है. वह लखनऊ, उत्तर प्रदेश और हमारे देश का नाम रोशन कर रहे हैं. हमें उन पर गर्व है.

शुभांशु शुक्ला की बहन निधि मिश्रा ने कहा कि यह न केवल मेरे लिए बल्कि भारत में सभी के लिए गर्व का क्षण है. मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती. मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि ‘शुभांशु, आपका मिशन सफल हो और आप सुरक्षित वापस हमारे पास आएं. मुझे अच्छा लग रहा है और मैं उम्मीद कर रही हूं कि वह अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा करके जल्द ही हमारे पास वापस आ जाएगा ताकि मैं उसे एक बार फिर गले लगा सकूं. उन्होंने कहा कि मेरा भाई कहता है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है. इस दुनिया में आपको कुछ भी आसानी से नहीं मिलता. आज हम जो कुछ भी देख रहे हैं, उसके पीछे बहुत मेहनत है. मैं अभी अपने भाई के लिए थोड़ा भावुक हूं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.