पटना: चुनावी साल में युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ‘संवाद’ परिसर में आयोजित समारोह के दौरान बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए.मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और राज्य के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

आईकॉनिक भवन निर्माण में मिलेगी मदद
भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कई आईकोनिक भवन बनाए गए हैं जिसमें वास्तुविदों की प्रमुख भूमिका रही है.

इन नये वास्तुविदों की नियुक्ति के बाद सरकार की परिकल्पना के अनुसार और भी बेहतर भवनों का निर्माण होगा तथा बिल्डिंग बाइलॉज के अनुसार भवनों के निर्माण में बेहतर अनुश्रवण हो सकेगा.

101 वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम में नवनियुक्त वास्तुविदों में से कुछ जैसे अंकिता प्रसून, नयन दीप, छोटू कुमार, आकाश कुमार, मो. मेहंदी हसन और शालिनी साहा को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए.

मंत्री जयंत राज ने बताया कि राज्य में बड़े पैमाने पर हो रहे निर्माण कार्यों के अनुश्रवण के लिए वास्तुविदों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण विभाग अंतर्गत नए सिरे से वास्तुविद सेवा संवर्ग का गठन किया गया है.

.यहां देंगे योगदान
नवनियुक्त वास्तुविदों की सेवा भवन निर्माण विभाग के अतिरिक्त गृह विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, शिक्षा विभाग, पथ निर्माण विभाग,

पर्यटन विभाग, उद्योग विभाग के अंतर्गत निगमों तथा प्राधिकरणों में स्वीकृत पदों के अनुरूप सौंपी जाएगी.





Leave a Reply