BIHARPATNAPoliticsSTATE

तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, “मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं, मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए”

बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उनकी जान को खतरा है।

तेज प्रताप यादव ने साफ शब्दों में कहा, “अभी मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए क्योंकि मेरी जान को खतरा है।

हमारा स्टैंड बिल्कुल क्लियर है, हम अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगे।

जो लोग भी चार-पांच मिलकर मेरे जीवन को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं, चाहे उन्होंने मेरे निजी जीवन को उजागर करने की कोशिश की हो — उन लोगों को मैं नहीं छोड़ूंगा।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.