BIHARPATNASTATE

6 जिले.. 12 लोगों की मौत, बिहार में आसमानी आफत का कहर, CM ने किया मुआवजे का एलान

पटना: बिहार में मानसून की एंट्री के साथ बारिश और वज्रपात तेज हो गयी है. पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण वज्रपात से 12 लोगों की मौत हो गई है.

ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने घोषणा की है. साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवदेनाएं व्यक्त की हैं.

पीड़ित परिवारों को मिलेगा मुआवजा

मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया गया है.

लोगों से अपील है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें.

बिहार में मानसून रहेगा सक्रिय

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 18 जून तक बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो सकता है.

इसके साथ ही पश्चिमी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, बांका, नवादा, गया और रोहतास में वज्रपात और तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.