BIHARPATNASTATE

बिहार में मानसून की एंट्री से बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में भारी बारिश, 22 जून तक अलर्ट

पटना: आईएमडी पटना के अनुसार बिहार में मानसून की एंट्री 17 जून को हो चुकी है. पिछले साल की तरह इसबार भी पूर्वी छोड़ से मानसून बिहार आया है. ऐसे में इन इलाकों में सबसे पहले असर दिखना शुरू हो गया है.

अति से ज्यादा बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पूर्वी बिहार के साथ कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा, वज्रपात और मेघगर्जन के साथ अति से ज्यादा बारिश होगी.

तीन जिलों में भारी बारिश

बिहार में बारिश वाले जिले पश्चिम चंपारण, किशनगंज हैं, जहां भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ आंधी-तूफान और भीषण वज्रपात की भी संभावना है. इन दोनों जिलों में ऑरेंज अलर्ट है.

वज्रपात का पूर्वानुमान

इसके अलावे अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है. इन दिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और वज्रपात का पूर्वानुमान है.

अगले तीन घंटे सावधान

बुधवार को सुबह 7 से 10 बजे तक कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में मध्यम दर्जे की बारिश के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना है. इसके अलावे अन्य जिलों में एक या दो स्थान पर बारिश हो सकती है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना बेगूसराय, नालंदा, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में ऑरेंज अलर्ट है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर इन जिलों में येलो अलर्ट है. इन इन सभी जिलों में वज्रपात और आंधी-तूफान की संभावना है.

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने अगले 22 जून तक राज्य में बारिश की संभावना जतायी है. 19 जून को पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और बांका में भारी से बारी बारिश होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.