BIHARPATNASTATE

अभिनेता से नेता बनेंगे रितेश पांडे! जनसंपर्क कर इस सीट से ठोकी दावेदारी, किस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव?

कैमूर: भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडे अब नेता बनने की राह पर हैं. गुरुवार को जनसंपर्क अभियान में कैमूर पहुंचे रितेश पांडे ने एक प्रेस वार्ता में एनडीए सरकार की जमकर तारीफ की.

मीडिया ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की बात पूछा तो उन्होंने इसका जबाव एक मुस्कान से दिया. ऐसे में अभिनेता चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

किस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव?

जानकार बताते हैं कि रितेश पांडे विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. इसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है. हालांकि उन्होंने इस बारे में अधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है और ना ही पार्टी का नाम बताया है, लेकिन अभिनेता जिस तरह से एनडीए की तारीफ कर रहे हैं, ऐसे में एनडीए की टिकट से मैदान में उतर सकते हैं.

एनडीए सरकार की तारीफ

अभिनेता रितेश पांडे ने ऑपरेशन सिंदूर की जमकर तारीफ की. बिहार में एनडीए सरकार खासकर नीतीश कुमार के कामों को सराहा लेकिन शिक्षा पर अधिक ध्यान देने की अपील की.

कहा कि स्कूल में ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे छात्रों को स्कूल आने का मन करे. प्राइवेट स्कूलों की तरह व्यवस्था होनी चाहिए.

एनडीए की तारीफ क्यों?

जब मीडिया ने पूछा कि आप बीजेपी की तारीफ कर रहे हैं. क्या माना जाए कि विधानसभा चुनाव बीजेपी की टिकट से लड़ेंगे.

इसपर अभिनेता ने कहा कि जिसकी तारीफ होनी चाहिए, उनकी कर रहा हूं. बिहार में भी एनडीए अच्छा काम कर रहा है. सीएम नीतीश कुमार ने सड़क बनाने का काम किया है.

इस सीट से ठोक सकते हैं दावेदारी: बिहार के सासाराम के रहने वाले रितेश पांडे कैमूर के भभुआ विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं. बता दें कि इस सीट से विधानसभा चुनाव 2020 में राजद के भरत बिंद ने जीत हासिल की थी. इन्होंने बीजेपी के रिंकी रानी पांडे को हरा दिया था. हालांकि यह सीट परंपरागत रूप से बीजेपी के लिए आसान है.

भभुआ विधानसभा सीट

2020 के चुनाव में वर्तमान में एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के उम्मीदवार बीरेंद्र कुमार सिंह को 37,015 वोट मिले थे. बीजेपी के लिए हार का कारण एक उपेंद्र कुशवाहा भी थे. अब वे एनडीए के साथ हैं. ऐसे में बीजेपी को उपेंद्र कुशवाहा के वोट बैंक से फायदा हो सकता है. इसलिए रितेश पांडे इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

अहमदाबाद हादसे पर जताया दुख

शुक्रवार को प्रेस वार्ता में अभिनेता ने अहमदाबाद प्लेन हादसा पर भी दुख जताया. हादसे पर उन्होंने संवेदना व्यक्त की और मृतकों के आत्मा की शांति प्रदान के लिए ईश्वर से दुआ किए. कहा कि यह घटना बहुत ही दुख है. इसकी जांच कर दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए.

241 लोगों की मौत

बता दें कि अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गयी जिसमें 241 लोगों की मौत हो गयी.इसमें पायलट और क्रू मेंबर भी शामिल हैं. क्रू मेंबर में बिहार की रहने वाली मनीषा थापा एयर होस्टेस थी. इस हादसे में उनकी भी जान चली गयी.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.