BIHARSTATE

पति और बच्चे को छोड़कर पत्नी आशिक के साथ हुई फरार, पीड़ित पति लगा रहा न्याय की गुहार

जिले के कन्हैयाचक गांव के एक 26 वर्षीय युवक की पत्नी अपने बच्चे और पति को छोड़कर घर में मौजूद सारे बहुमूल्य जेवरों एवं रुपए को लेकर फरार हो गई।

पति अपने सगे संबंधियों सहित अन्य जगहों पर पत्नी की तलाश कर रहा है। तलाश करते हुए जब पत्नी मिली तो वह अपने आशिक के घर में मिली। ऐसे में पति के द्वारा आग्रह करने पर भी पत्नी ने पति को दुत्कार कर भगा दिया।

दरअसल कन्हैयाचक गांव के अमोल यादव जिसकी उम्र 26 वर्ष है दो बच्चे का पिता है। मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाता है।

जब वहां मजदूरी करने दूसरे जगह गया हुआ था। ऐसे में उसकी पत्नी घर से रुपया और जेवर लेकर फरार हो गई। जब इस बात की सूचना अमोल यादव को मिली तो अपनी पत्नी को खोजने लगा।

लगातार दो-तीन दिन तक खोजने के बाद भी जब पत्नी का पता नहीं चल पाया। तब एक दिन सोशल मीडिया के माध्यम से उसे अपने पत्नी के आशिक के बारे में पता चला। जिसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के तहत हुई थी।

बताया जाता है की आशिक गिरधारी यादव की उम्र मात्र 21 वर्ष है जो भागलपुर जिले के भदोरिया निवासी हैं। जब पति अमोल यादव उनके घर पहुंचता है तो गिरधारी यादव और उसकी भागी पत्नी कोमल देवी दोनों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। जिससे किसी तरह एक बच्चे को लेकर अमोल यादव भाग खड़ा हुआ।

अब अमोल यादव ने थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई है कि मेरी पत्नी और उसके द्वारा लेकर भागे गए जेवर और रुपया मुझे किसी तरह मिल जाए। पति की मजबूरी देखिए बच्चों को रखने के लिए अब भी वह पत्नी को रखने को तैयार है। वह कह रहा है जो हो गया मैं उसे भूलने के लिए तैयार हूं।

लेकिन वह अगर सीधे-सीधे आ जाती है तो मैं उसे अच्छी तरह ही रखूंगा। अब पति अमोल यादव और उसकी सास दोनों मिलकर पत्नी को बुलाने के लिए थाने में नजर आए।

अमोल यादव की सास ने बताया कि मेरी बेटी की दोस्ती इंस्टाग्राम के तहत ही गिरधारी यादव से हुई है जो बिल्कुल ही गलत है। मैं अपने दामाद के पक्ष में ही हूं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.