MUZAFFARPUR

बिहार को मिला पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

पटना: बिहार का पहला डबल डेकर का सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को उद्घाटन किया. बहुत जल्द ही इस फ्लाईओवर से वाहनों का परिचालन भी शुरू हो जाएगा. इसके चालू होने से पटना वासियों की राह काफी आसान हो जाएगी साथ ही शहर को जाम से भी मुक्ति मिलेगी.

बिहार में दो डबल डेकर फ्लाईओवर

बता दें कि यह बिहार का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर होगा. दूसरा फ्लाईओवर छपरा में बनाया जा रहा है जो बहुत जल्द ही तैयार हो जाएगा. यानि बिहार में दो डबल डेकर पुल हो जाएगा.

422 करोड़ लागत

पटना में नवनिर्मित डबल डेकर फ्लाईओवर की लागत 422 करोड़ रुपये है, जिसकी लंबाई 2.2 किमी तक है. इस फ्लाईओवर में ऊपर और नीचे दो पथ है. पहला स्तर 1.5 किमी लंबा जो पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक जाता है.

दूसरे तल की लंबाई

दूसरा स्तर 2.2 किमी है जो शहर के कारगिल चौक से पटना साइंस कॉलेज तक जाएगा. दोनों स्तर पर 8.5 मीटर चौड़ाई का कैरिज-वे बनाया गया जिससे वाहनों के परिचालन में आसानी होगी.

यातायात में सुविधा

इस पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण किया गया है. इस फ्लाईओवर के चालू होने से गांधी मैदान, एनआईटी, कृष्णा घाट, बीएन कॉलेज, सिविल कोर्ट, पीरबहोर, पटना मार्केट,

गोविंद मित्रा रोड, मखनियां कुआं रोड, खजांची रोड, महेंद्रू, गोकलपुर, भिखना पहाड़ी, रमना रोड, एनआईटी, पटना विश्वविद्यालय और गुलबी घाट जाने वालों को काफी सुविधा होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.