पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बुधवार को अचानक खराब हो गई. ऐसे में उन्हें बुधवार को इलाज के लिए पटना के पारस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था.

गुरुवार शाम लालू यादव पारस हॉस्पिटल से अपने घर लौट आए हैं. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया.

लालू यादव के तबीयत में सुधार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि “कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. उनका BP अचानक से बहुत कम हो गया था. उनको चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया. अभी उनकी तबीयत स्थिर है. उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. उनको परेशानी हो रही है लेकिन वो कलेजे वाले आदमी हैं. मुझे लगता है कि उनकी सेहत में जल्द होगा.’

बीपी अचानक गिरकर 88/44 हो गया
तेजस्वी यादव ने बताया कि कई दिनों से उनके कंधे पर घाव था, जिससे गंभीर संक्रमण हो गया था. हम लगातार उनकी निगरानी कर रहे थे और पाया कि उनका बीपी बहुत कम रहता था. आज जब उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया जाना था, तो जांच में पता चला कि उनका बीपी अचानक गिरकर 88/44 हो गया था.

दिल्ली जाने के दौरान बिगड़ी तबीयत
बता दें कि घर से एयरपोर्ट जाते वक्त लालू यादव का ब्लड प्रेशर लो हो गया था. जिसके चलते उन्हें एयरपोर्ट की जगह सीधे पारस अस्पताल ले जाया गया. लालू यादव को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन अचानक बीपी ज्यादा लो होने के कारण उन्हें पहले पारस ले जाया गया. फिर उपचार के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया.

अस्पताल से राबड़ी आवास पहुंचे लालू यादव
डॉक्टर ने बताया कि जब तक ब्लड प्रेशर स्टेबल नहीं होता तब तक ले जाना ठीक नहीं. फिलहाल लालू यादव पारस अस्पताल से राबड़ी आवास आ गए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है और हार्ट को लेकर भी परेशानी है.



Leave a Reply